भास्कर न्यूज | जालंधर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सेठ हुक्म चंद एस.डी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू प्रेम नगर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पिंगला घर का दौरा किया। इस अवसर पर सभी ने वहाँ रह रहे बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रेम और सेवा भाव से उन्हें फल एवं आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की। असिस्टेंट मैनेजर सतीश चंद्र दादाजी एवं प्रिंसिपल ममता बहल ने बताया कि गुरु पूर्णिमा हमें सेवा, करुणा और मानवता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देती है। यह सेवा कार्य विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का एक सार्थक प्रयास रहा।


