अमृतसर| थाना सी-डिवीजन में बतौर हेड मुंशी (मुख्य मुंशी) नियुक्त होने पर हरमनजीत सिंह को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान आसरा वेलफेयर फाउंडेशन (रजिस्टर्ड) और अंबेडकर समाज दल की टीम ने मिलकर दिया। यह कार्यक्रम हरमनजीत सिंह की ओर से समाज के प्रति की गई बेहतरीन सेवाओं की सराहना करने के लिए आयोजित किया गया था। इस दौरान टीम ने वाहेगुरु के समक्ष अरदास की कि हरमनजीत सिंह भविष्य में और तरक्की करें। इस मौके पर विक्की बब्बरा, राहुल सूरी, जॉनी राजपूत, जज वीर, दीप वीर, शैंटी भाटिया, कुक्कू वीर, साजन राजपूत और बब्बल वीर सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


