चित्तरंजन में जंगली सूअरों का झुंड सड़कों पर दिखा:वन विभाग की सलाह, न भागें, न चिल्लाएं; शांत रहें और परेशान न करें

चित्तरंजन रेलनगरी में जंगली सूअरों का झुंड रात के समय सड़कों पर घूमता दिखाई दे रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुर्गापुर फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर डॉ. अनुपम खां ने बताया कि आमतौर पर ये जंगली सूअर इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाते। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि अगर सूअर सामने आ जाएं तो न भागें और न ही चिल्लाएं। शांत रहना सबसे सुरक्षित विकल्प है। जंगली जानवरों का प्राकृतिक आवास प्रभावित हुआ विशेषज्ञों का मानना है कि चित्तरंजन में पेड़ों की कटाई से जंगल क्षेत्र कम हुआ है। इससे जंगली जानवरों का प्राकृतिक आवास प्रभावित हुआ है। ये सूअर अब भोजन की तलाश में शहर की ओर रुख कर रहे हैं। चित्तरंजन की कम आबादी और प्राकृतिक वनस्पति के कारण इन जानवरों का आना-जाना आसान हो गया है। वन विभाग के अनुसार, जंगली सूअर प्रकृति के संतुलन के लिए महत्वपूर्ण हैं। सामान्य स्थिति में ये जंगलों और एकांत स्थानों में ही रहते हैं। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इन जंगली सूअरों को परेशान न करें। इनकी मौजूदगी को प्रकृति के साथ सामंजस्य का संकेत माना जा रहा है। विभाग इनके संरक्षण के लिए उचित कदम उठा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *