महिला दिवस पर वूमेन रनर्स का खास संदेश:त्रिपोलिया बाजार में केक काटकर महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश, वसुंधरा राजे का जन्मदिन भी मनाया

त्रिपोलिया बाजार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को वूमेन रनर टीम ने विशेष समारोह का आयोजन किया। टीम ने केक काटकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। संगठन की अध्यक्ष देसिका चौहान ने कहा कि महिलाओं ने आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि मेट्रो से लेकर विज्ञान के क्षेत्र तक महिलाएं अपनी विशिष्ट छाप छोड़ रही हैं। देसिका ने उन गृहणियों को विशेष सम्मान दिया, जो घर की जिम्मेदारियों के साथ अपना व्यावसायिक जीवन भी सफलतापूर्वक निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही कहा कि घरेलू कामकाज के बीच नियमित व्यायाम भी जरूरी है। कार्यक्रम में हेमा चौहान, कुसुम चौहान, दीप्ति, मोनिका, नेहा और प्रियंका सहित कई रनर्स मौजूद रहीं। टीम ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *