अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सवाई माधोपुर को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सवाई माधोपुर जिला कलक्टर शुभम चौधरी एवं उपनिदेशक महिला अधिकारिता अमित गुप्ता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए राज्य स्तरीय पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान “तृतीय पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर शुभम चौधरी ने कहा कि यह जिले के लिए एक गौरव की बात है। आगामी समय में भी जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेहतर काम किया जाएगा। जिससे आगामी समय में जिले को प्रथम पुरस्कार दिलाया जा सके। उल्लेखनीय है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में जिले में जिला कलेक्टर शुभम चौधरी के नेतृत्व में अच्छा काम किया जा रहा है। साल 2011 में जिले का लिंगानुपात 871 था। जो 2023-24 में बढ़कर 928 और जनवरी 2025 में 929.50 हो गया है। जिसके चलते जिले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में पहले स्थान पर सीकर और दूसरे स्थान पर जयपुर रहा है। यह सम्मान प्राप्त करने वाले जिला कलेक्टरों में सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर शुभम चौधरी एकमात्र महिला कलेक्टर के रूप में सम्मानित हुई है।


