बुजुर्गों की सेवा, गरीबों की शादी तो किसी ने महिलाओं को सशक्त बनाने का उठाया बीड़ा

रांची | राजधानी में दर्जन भर महिलाओं की संस्थाएं समाज सेवा में अपनी अहम भागीदारी निभा रही हैं। जरूरतमंद महिलाओं के उत्थान और आत्मनिर्भर बनाने के लिए वर्षों से कार्य कर रही हैं। गरीब बच्चियों को शिक्षा से लेकर सुरक्षा तक की जिम्मेवारी उठा रही हैं। कोई संस्था गरीब छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रही तो कोई आत्मनिर्भर बनाने की ट्रेनिंग दिला रही हैं। बुजुर्ग महिलाओं की सेवा, गरीब लड़की की शादी व रोजगार दिलाने तक का जिम्मा महिला संस्थाओं ने उठाया है। जैन महिला जागृति संस्था पिछले 30 साल से महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। संस्था की रोमा जैन ने बताया कि संस्था ट्राइबल एरिया में जाकर गरीब छात्राओं को प्रति वर्ष सामग्री उपलब्ध कराती हैं। हर साल बुजुर्ग महिलाओं को तीर्थयात्रा करवाती हैं। गरीब लड़कियों के कल्याण के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। बीमार महिलाओं की सहायता भी संस्था करती है। संस्था जेसीआई यूथ कई वर्षों से रांची व आसपास में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। समय-समय पर महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग करवाने वाली यह संस्था जरूरतमंदों को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए कई जगह शिक्षा मुहैया कराया जा रहा है। यह बताते हुए संस्था की सोनल अग्रवाल ने कहा कि हम शिविर लगाकर लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दिलवाते हैं। रांची में इनर व्हील क्लब पलाश शाखा सामाजिक सरोकार के कार्य कर रही है। क्लब की अध्यक्ष नूतन सिंह एवं सचिव सीमा झा हैं। क्लब की आईएसओ सुषमा मिश्रा ने बताया कि किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर के लिए टीका लगवाना, टीबी मरीजों को गोद लेकर हर माह पोषण सामग्री पहुंचाना, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के लिए जूडो-कराटे की सामग्री देना, सेनेटरी नैपकिन का वितरण आदि का कार्य संस्था कर रही है। 10 वर्षों से समाज सेवा की कार्य कर रही दिव्यम ड्रीम संस्था ने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई, कढ़ाई, पेंटिंग, मशरूम खेती, फूड प्रोसेसिंग की ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाया है। स्वास्थ शिविर व लीगल शिविर लगाकर जागरूक किया जाता है। संस्था की कुमुद झा ने बताया कि अब तक 3000 महिलाएं लाभान्वित हो गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *