धनबाद में बढ़ते साइबर अपराधों से आम लोगों को बचाने के लिए पुलिस ने एक अनूठी पहल की है। पुलिस लाइन धनबाद से एक जागरूकता रथ को रवाना किया गया। सिटी एसपी, साइबर डीएसपी और समाजसेवी शरद दुदानी ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। सिटी एसपी अजीत कुमार ने कहा कि साइबर ठगी से लोग परेशान हैं। इससे बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। यह रथ जिले के हर कोने में जाकर लोगों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक करेगा। इन बातों की देगा जानकारी जारी रहेगी साइबर क्रिमिनल्स के खिलाफ कार्रवाई सिटी एसपी ने बताया कि साइबर पुलिस लगातार ठगों पर कार्रवाई कर रही है। प्रतिबिंब पोर्टल की मदद से कई साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। समाजसेवी शरद दुदानी के अनुसार, अपराधी नए-नए तरीके अपना रहे हैं। पहले जहां घरों और दुकानों में चोरी होती थी, अब साइबर अपराधी सीधे बैंक खातों को निशाना बना रहे हैं।


