राजस्थान रॉयल्स-गोयल TMT पार्टनरशिप के 5 साल:रायपुर में कुमार संगकारा ने लॉन्च की टीम की जर्सी, कहा-गोयल ग्रुप ने टीमवर्क को मजबूत किया

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। गोयल TMT राजस्थान रॉयल्स के साथ अपनी 5 साल की सफल साझेदारी का जश्न मना रहा है। रविवार को राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर कुमार संगकारा और गोयल TMT डायरेक्टर संदीप गोयल ने टीम के की जर्सी लॉन्च की। राजस्थान रॉयल्स टीम की ट्राउजर पर गोयल टीमटी का लोगो दिखाई देगा। कुमार संगकारा ने कहा कि एसोसिएट पार्टनर के रूप में गोयल TMT राजस्थान रॉयल्स की यात्रा का एक अहम हिस्सा रहा है। टीमवर्क के जज़्बे को और मजबूत किया है। जैसे-जैसे साल बीते, यह पार्टनरशिप और मजबूत होती गई है। पांच साल का सफर शानदार इस खास मौके पर गोयल TMT के डायरेक्टर संदीप गोयल ने कहा कि, राजस्थान रॉयल्स के साथ पिछले 5 सालों की हमारी यह यात्रा शानदार रही है। जैसे मज़बूत नींव किसी बेहतरीन इमारत की बुनियाद होती है, वैसे ही मज़बूत साझेदारियां सफलता की बुनियाद होती हैं। हमें गर्व है कि हम ऐसी टीम के साथ जुड़े हैं, जो हमारी ही तरह दृढ़ता, ईमानदारी और उत्कृष्टता के मूल्यों को अपनाती है। फैंस के लिए कई यादगार पल लेकर आएंगे राजस्थान रॉयल्स के चीफ बिज़नेस ऑफिसर आलोक चित्रे ने कहा कि, गोयल IMT पिछले पांच सालों से हमारे सफर का एक भरोसेमंद साथी रहा है, जो हर मुश्किल और हर सफलता में हमारे साथ खड़ा रहा। हर सीज़न के साथ इस रिश्ते को और मज़बूत होते देखना शानदार रहा है। हमें भरोसा है कि आने वाले सीज़न्स में भी यह साझेदारी और आगे बढ़ेगी और हम फैन्स के लिए कई यादगार पल लेकर आएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *