मकान पर दबिश दे 109 किलो अवैध गांजा पकड़ा:मुखबिर की सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस जैन ने की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

भीलवाड़ा में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मांडलगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मकान पर दबिश देकर 109 किलो 86 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मांडलगढ़ थाना प्रभारी और प्रोबेशनर आईपीएस जतिन जैन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बदायूं का झोपड़ा में एक व्यक्ति के मकान में अवैध रूप से गांजे की बड़ी खेप रखी हुई है। इस पर वहां दबिश दी गईो तो चंपालाल पिता मधु लाल ओड के मकान में बड़ी मात्रा में कट्टों में भरा अवैध गांजा गंज पाया मिला। इसे जब्त कर थाने लाकर वेट करवाया किया तो ये 109 किलो 86 ग्राम पाया गया। पूछताछ में चंपालाल ने अवैध गांजा शिवलाल उर्फ सेवालाल ओड और उसकी पत्नी लीला निवासी बदायूं का झोपड़ा है। उसको घर पर रखने के बदले में रुपए देने की बात हुई थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चंपालाल को गिरफ्तार किया और जांच शुरू की। ये थे टीम में शामिल कार्रवाई करने गई टीम में प्रोबेशनर आईपीएस जतिन जैन, कॉन्स्टेबल सुरेंद्र, सवाई दान, राजेंद्र और तेजाराम शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *