सुकमा | समर्थन मूल्य पर जिले के किसानों से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। धान उपार्जन के लिए जिले में 25 केंद्र बनाए हैं। जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर की स्थिति में जिले के पंजीकृत किसानों से 1 लाख 72 हजार 888 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।


