स्कूली बच्चों ने आनंद मेला लगाया पारंपरिक व्यंजनों का लगा स्टॉल

भास्कर न्यूज | सिवनी शासकीय प्राथमिक शाला व पूर्व माध्यमिक शाला पाली में आनंद मेला लगाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों के साथ पास्ता, चाउमीन, मैगी जैसे विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर मेला में विक्रय के लिए रखे। आनंद मेला के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार भवानी, विशिष्ट अतिथि चंद्रभूषण शराफ, रामेश्वर पटेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमल सिंह तंवर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पाली थे। स्वागत कृष्ण कुमार चंद्रा शिक्षक द्वारा किया गया। स्वागत गीत व सरस्वती वंदना सुषमा सिंह गौतम, दीक्षा पटेल, वैशाली पटेल, अर्पिता पटेल, खुशबू पटेल, प्राची टैगोर ने प्रस्तुत किया। रामेश्वर पटेल ने कहा कि बाल मेला का आयोजन प्रति वर्ष करना चाहिए। इससे बच्चों में व्यापारिक कौशल का विकास होता है। वे लाभ हानि को समझते है। साथ ही समूह में हमारा व्यवहार कैसा हो यह भी सीखते हैं। सुनील कुमार भवानी ने कहा कि इस दिन बच्चा अपने को भूलकर बड़ों सा व्यवहार करता है। कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक शरद कुमार राठौर ने किया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रामकुमार गढ़ेवाल अपने विद्यार्थियों व स्टाफ के साथ मेला में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर लक्ष्मी सिंह तंवर, अख्तरी बेगम, त्रिवेणी चंदेल, सनत कुमार खैरवार, नन्द कुमार रोहिदास, कविता यादव उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *