न्योता भोज में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन परोसे गए

दाढ़ी। बेमेतरा ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल ग्राम पचभैया व प्राथमिक स्कूल ग्राम मड़ई में न्योता भोज का आयोजन किया गया। पचभैया में शिक्षिका मालेश्वरी लहरे व ग्राम मड़ई में प्रधान पाठक गोवर्धन लहरे द्वारा यह आयोजन किया गया। न्योता भोज में बच्चों को विभिन्न प्रकार के व्यंजन जैसे खीर-पूड़ी, मिठाई, फल, केक परोसा गया। इसके बाद बच्चों को कॉपी-पेन का वितरण किया गया। इस मौके पर स्कूल विकास समिति के रूपलाल साहू, धनेश साहू, जुड़ावन साहू, डोमन साहू, दीपक साहू, संतोष चंद्राकर, प्रधान पाठक ग्राम पचभैया मूलचंद साहू, सुनीत देवांगन, मुकेश ध्रुव, हेमलता, सुधा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *