गरीब बेटी की शादी करा आशीर्वाद और उपहार दिया

बालोद| समीपस्थ ग्राम धनगांव में साहू समाज के लोगों ने एक गरीब परिवार की बेटी की शादी कराई। लड़की के पिता परस साहू को साहू समाज के लोगों ने उनकी बेटी की शादी में सहयोग दिया और धूमधाम से उनकी शादी गांव के सार्वजनिक मंच पर कराई। नव दंपती चिल्हाटी के रहने वाले विष्णु राम साहू और धनगांव की बेटी ओमेश्वरी को आशीर्वाद दिया। परसराम ने कहा कि बढ़ती महंगाई के चलते वे अपनी बेटी की शादी नहीं करवा पा रहे थे। इस समस्या को उन्होंने समाज के समक्ष रखा और समाज ने पूरा साथ दिया। तहसील साहू समाज के अध्यक्ष उमाशंकर साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष रमेश कुमार साहू, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार साहू, पंकज चौधरी, सरपंच उत्तम निषाद, संजय साहू, छवि कोर्राम आदि का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *