बराकर में सवर्ण समाज के होली मिलन में समिति का किया गया नामकरण

भास्कर न्यूज|मधुबन भगवान महावीर के कैवल्य ज्ञान भूमि बराकर स्थित बाबा दुःखहरण नाथ महादेव मंदिर परिसर में सवर्ण समाज की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रशांत तिवारी ने की । होली मिलन में पीरटांड़, गिरिडीह जमुआ, राजधनवार, देवरी व बिरनी प्रखंड के सवर्ण समाज के लोगों ने भाग लिया। जिसमें सर्वसम्मति से समिति का नाम सवर्ण एकता परिषद रखा गया। जिसका जल्द ही रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। अगली बैठक 27 अप्रैल को जिला मुख्यालय गिरिडीह में रखा गई है। जिसमें समिति का गठन किया जाएगा । बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना होगा । हमारे एकजुट नहीं रहने के कारण झारखंड में एक साथ पांच-पांच सवर्ण सांसद का टिकट काटकर अन्य लोगों को चुनाव लड़ाया गया। इसलिए संगठन मजबूती के नाम पर त्याग करना होगा। बैठक में प्रशांत तिवारी, आदित्य कुमार पांडेय, अनिकेत तिवारी, मनोज कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार सिंह, विकास तिवारी, रंजीत कुमार, देवनन्दन कुमार, संजीव आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *