शहर में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल रहेंगे तैनात

गिरिडीह| होली को लेकर मुफस्सिल थाना सभागार में शांति समिति की बैठक रविवार को हुई। बैठक में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दोनों समुदाय के 200 से अधिक संख्या में लोग भाग लिए। बैठक में मु्ख्य अतिथि के रूप से कार्यपालक दंडाधिकारी विनोद कुमार सिंह उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने की जबकि मंच संचालन गुड्डु खान ने किया। बैठक में उपस्थित दोनों सुमदाय लोगों को संबोंधित करते हुए दंडाधिकारी ने कहा कि होली भाई चारे का पर्व है। हिंदुओं का होली पर्व और मुस्लिम समुदाय का रमजान पर्व एक साथ मनाया जा रहा है। 14 मार्च को होली के साथ मुस्लिम समुदाय का जुम्मा है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को 14 मार्च को जुमे की नमाज मस्जिद में पढ़ने का आग्रह किया। कार्यपालक दंडाधिकारी ने होली में हुडदंग करने वालों को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र पर्याप्त मात्रा में पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। दोनों समुदाय को होली और रमजान पर्व की शुभकामना दी। इस बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों को संबोंधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दोनों समुदाय के लोग होली पर्व भाई चारे के रूप में मनाते आ रहें है। मुस्लिम समुदाय के लोग पवित्र त्योहार रमजान मना रहें है। जो बहुत खुशी की बात है। 13-14 मार्च को होली मनाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *