रोटरी दामोदर वैली ने महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित

रामगढ़ | रोटरी दामोदर वैली के तत्वावधान में शनिवार की देर शाम होटल सैनी के सभागार में महिला दिवस को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए रोटरी दामोदर वैली के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, सचिव मनप्रीत सिंह और पूनम सिंह ने सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद को सम्मानित किया। साथ ही राष्ट्रीय कवि व साहित्यकार डॉ ममता मनीष सिन्हा को नारी सम्मान से नवाजा गया। वहीं संगीत कला की शिक्षिका पदमा सिंह को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान समाज सेविका सह रोटेरियन पूनम सिंह के जन्मदिन पर केक काटा गया। साथ ही क्लब के सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मौके पर भास्कर दत्ता, हरकचंद जैन, सुभाष जैन, धीरज सिंह, दीप दत्ता, अर्चना महतो, डॉ. राजीव गुप्ता, देवांशु साहा, रामप्रवेश गुप्ता, निलेश गुप्ता सहित कई रोटेरियन शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *