भास्कर न्यूज | अमृतसर बलिदान सेवा वेलफेयर सोसायटी की ओर से दूसरा बाला जी महोत्सव का आयोजन किया गया। इलाके के लोगों और बाला जी के आशीर्वाद से करवाए महोत्सव में भजन मंडलियों ने बाबा जी का गुणगान किया। इस महोत्सव में दुर्ग्याणा कमेटी प्रधान लक्ष्मीकांता चावला, डॉ. राकेश शर्मा, विधायक डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह, पार्षद विकास सोनी, ताहिर शाह मुख्य रूप से शामिल हुए। सोसायटी के प्रधान विवेक सागर सग्गू, उप प्रधान मिंटू शर्मा की रहनुमाई में सुंदर मंच सजाकर बाला जी के स्वरूप को विराजमान किया। पवित्र ज्योति जलाने के बाद भजन मंडलियों ने बाला जी का गुणगान करके सभी को नाचने पर मजबूर किया। इस मौके पर विशाल शर्मा, राजू कुंद्रा ने मुख्य मेहमानों को बाला जी का स्वरूप देकर सम्मानित किया। इसके बाद अटूट भंडारा लगाया गया। इसमें कुशल, मोनू, मिठू, टिंकू समेत कई भक्तजन मौजूद थे। इस महोत्सव ने समुदाय में एकता और धार्मिक उत्साह का संचार किया, जिससे सभी भक्तजन बाला जी के आशीर्वाद से धन्य हो गए। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण था, बल्कि इसने सामाजिक सौहार्द और सामुदायिक भावना को भी बढ़ावा दिया।


