खेल प्रतियोगिता 22 से, पोस्टर का विमोचन किया

कोटा| विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा की सहमति से शहर अध्यक्ष वैभव दाधीच ने विप्र फाउंडेशन जोन-ई की युवा शहर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शहर कार्यकारिणी की घोषणा की है। सभी पदाधिकारी को वैभव दाधीच ने माला एवं विप्र गौरव का दुपट्टा पहना कर नियुक्ति पत्र दिए। पदाधिकारियों का सम्मान कर कर्तव्यों की शपथ दिलाई। कोटा| अग्रसेन वेलफेयर सोसायटी, अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की ओर से 22 दिसंबर क्रिकेट, महिला गेम्स, बैडमिंटन, सतौलिया प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम का डीएसपी गरिमा जिंदल ने पोस्टर विमोचन किया। डीएसपी जिंदल ने कहा िक समाज में महिला प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। अग्रसेन वेलफेयर सोसायटी की महिला जिलाध्यक्ष रुचि अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं को बैडमिंटन सतौलिया, नींबू चम्मच दौड़ प्रतियोगिता की टीमों का गठन कर िकया है। महामंत्री अनिता मित्तल, संतोष गर्ग ने बताया कि प्रोग्राम की तैयारी पूरी कर ली है। महिला प्रतियोगिता 22 दिसंबर को 12 बजे से होगी। पोस्टर विमोचन में कोषाध्यक्ष सुनीता गर्ग, मीना अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, लीना गोयल, मीना जैन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *