रायसेन | जिले में 19 से 24 दिसंबर तक मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के दौरान 19 दिसम्बर से राष्ट्रव्यापी अभियान ‘‘प्रशासन गांव की ओर‘‘ शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत जनसेवा संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जएगा। कलेक्टर अरविंद दुबे ने नागरिकों से इन विशेष शिविरों में भाग लेकर शासन की सेवाओं व योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।इस अभियान में ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी एवं पात्र हितग्राहियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।


