स्कूल में होली का त्योहार मनाया

लुधियाना| रामलाल भसीन पब्लिक स्कूल दुगरी में रंगों का त्योहार होली बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस पर्व को किंडर गार्डन के छात्रों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर तथा गतिविधि में इंद्रधनुष तथा गुब्बारों में अपने हाथों की आकृति से रंग भरकर मनाया। किंडर गार्डन के छात्रों ने सर्वप्रथम अपने सहपाठियों और अध्यापिकाओं के साथ मिलकर फूलों से होली खेली। उसके बाद अपने सहपाठियों के साथ मिलकर रंग लगाकर अपने प्रेम में भाईचारे का संदेश दिया। स्कूल प्रिंसिपल जिनी तलवार ने सभी बच्चों के साथ मिलकर इस पर्व का आनंद लेते हुए छात्रों को गुलाल लगाया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *