38वें इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टिवल में जीएनडीयू ने जीता पहला रनरअप खिताब

भास्कर न्यूज | अमृतसर जीएनडीयू ने 38वें इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टिवल में पहला रनर-अप खिताब जीता। यह आयोजन एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा में हुआ। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के तहत हुए इस प्रतिष्ठित फेस्ट में 148 यूनिवर्सिटीज के 2500 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। वाइस चांसलर प्रो. करमजीत सिंह ने इस उपलब्धि पर छात्र-कलाकारों, टीम लीडर्स और कॉलेज प्रिंसिपलों को बधाई दी। यूथ वेलफेयर के इंचार्ज डायरेक्टर डॉ. अमनदीप सिंह ने कहा कि वाइस चांसलर की दूरदर्शी सोच के चलते यूनिवर्सिटी ने यह मुकाम हासिल किया। फेस्ट में जीएनडीयू ने कई श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया। फाइन आर्ट्स और डांस कैटेगरी में पहला रनर-अप रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *