कवर्धा| होली से पहले गन्ना किसानों को बड़ी सौगात मिली है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने 5.22 करोड़ रुपए का भुगतान जारी कर दिया है। पेराई सत्र 2024-25 के दौरान गन्ना किसानों को 315.10 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया है। इससे किसानों को राहत होगी। अब तक कुल 50.21 करोड़ रुपए का भुगतान हो जा चुका है, जिससे क्षेत्र के हजारों किसानों को लाभ मिला है। कारखाना में इस सत्र कुल 2.78 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की गई, जिससे 2.59 लाख क्विंटल शक्कर का उत्पादन हुआ है।


