एनटीपीसी डीजीएम हत्याकांड में पुलिस को सुराग नहीं:डीजीपी ने हजारीबाग में की उच्चस्तरीय बैठक, अधिकारियों को दी सुरक्षा की गारंटी

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मंगलवार को हजारीबाग का दौरा किया। समाहरणालय भवन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत किया गया। एसपी कार्यालय में डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों और एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा बैठक में बोकारो जोन के आईजी एस माइकल राज, हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। डीजीपी ने कुमार गौरव हत्याकांड की जांच की समीक्षा की। उन्होंने स्वीकार किया कि अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। एटीएस की निगरानी में रखा गया था अमन साहू को डीजीपी ने एनटीपीसी के अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि हजारीबाग पुलिस और झारखंड पुलिस उन्हें पूर्ण सुरक्षा प्रदान करेगी। इसी दौरान उन्होंने गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर की पुष्टि भी की। उन्होंने बताया कि अमन साहू को एक मामले में रांची लाया जा रहा था। खूंखार अपराधी होने के कारण उसे एटीएस की निगरानी में रखा गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *