कर्मचारियों को पक्का न करने पर सरकार के खिलाफ मोर्चा, 25 को मोहाली में रैली

भास्कर न्यूज | अमृतसर डेमोक्रेटिक जंगलात मुलाजिम यूनियन की राज्य स्तरीय मीटिंग रछपाल सिंह जोधानगरी की अध्यक्षता में हुई। महासचिव बलबीर सिंह, निर्मल सिंह गुरदासपुर, हरजीत कौर समराला, दीवान सिंह खडूर साहिब, महिंदरपाल दसूहा, दविंदर सिंह कादियान, फेडरेशन के सूबा अध्यक्ष जर्मनजीत सिंह छाजलवाड़ी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में बीते फरवरी 2024 में यह फैसला दिया जा चुका कि 10 साल तक सर्विस कर चुके कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए तो सरकार ने डबल बेंच में अपील कर दी। इससे साफ है कि सरकार कच्चे मुलाजिमों को पक्का नहीं करना चाहती। बजट सत्र के दौरान सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने के लिए पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा द्वारा 25 मार्च को मोहाली में रैली निकाल कर विरोध जताया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *