झारखंड आंदोलनकारियों की 11 सूत्री मांग, सरकार पर अनदेखी का आरोप

भास्कर न्यूज|लोहरदगा झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति की बैठक समाहरणालय मैदान में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमर किन्डो ने की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो के निर्देश पर जल्द ही झारखंड के सभी सांसद, विधायक और मंत्रियों से मिलकर 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का आग्रह भी किया जाएगा, ताकि आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान हो सके। अमर किन्डो ने कहा कि झारखंड सरकार अब तक आंदोलनकारियों की पहचान, सम्मान और सुविधाओं को देने में विफल रही है। कई बार 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। जनप्रतिनिधियों को जल्द वार्ता करनी होगी, अन्यथा सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा। सचिव विशेषण भगत ने कहा कि झारखंड की पहचान और आदिवासी-मूलवासी समुदाय के अधिकारों को बचाने के लिए एकजुट होना जरूरी है। लंबे संघर्ष के बाद राज्य बना, लेकिन जल-जंगल-जमीन, भाषा, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए अब भी संघर्ष जारी है। बिहारी भगत ने कहा कि आदिवासियों और मूलवासियों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। इनके संरक्षण के लिए बने कानून ठंडे बस्ते में डाल दिए गए हैं। विलियम कुजूर ने कहा कि आंदोलनकारियों को एकजुट होकर अपनी मांगों के लिए संघर्ष करना होगा। बैठक में बालोमनी बाखला, सुखदेव उरांव समेत काफी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद थे। मंच संचालन जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बालोमनी बखला ने दिया। बैठक में केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुजूर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की गई। सर्वसम्मति से अगली बैठक 23 अप्रैल को करने का निर्णय लिया गया। सिमडेगा|पुराना सामटोली स्थित गोरेटो के पास सन्त जोसेफ पर्व को आबा पर्व के रूप में मनाया गया। संत अन्ना महागिरजाघर के पुरोहित फा एडमोन बाड़ा की अगुवाई में मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने मुहल्ले के सभी पिताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। बुजुर्ग महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। सभी पिताओं से संत जोसेफ की तरह आदर्श पिता बनने की अपील की। जोसिमा खाखा ने कहा कि सभी लोग संत जोसेफ की तरह ईश्वर की इच्छा का पालन करें। भले ही वह कठिन या समझ में न आए। अपने परिवार को प्रेम और सुरक्षा प्रदान करें। अपने बच्चों को जीवन के लिए तैयार करें। उनकी तरह धैर्यवान, आज्ञाकारी और समझदार बनें। अपने काम को महत्व दें और निरंतर प्रार्थना करें। जोसिमा खाखा ने कहा कि संत जोसेफ की तरह आदर्श पिता बनने का मतलब है, ईश्वर की इच्छा का पालन करना। उप प्रमुख सिलबेस्टर बाघवार, विधायक प्रतिनिधि प्रो शीतल एक्का, कांग्रेस सदर प्रखंड अध्यक्ष नवीन बीरेन तिर्की, जोसेफा कुजूर, पूर्व वार्ड पार्षद अगाथा तिर्की, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, शोभेन तिग्गा, सुनील, शशिकला बेक, प्रेमा मिंज, बिनीता कुजूर, सुनील खेस, ओपोलिना किंडो, अनिमा तिर्की, उषा खलखो, प्रफुल्ल बेक, गुलाब खलखो, रीना मिंज, अल्बर्टीना टिर्की, एर्नेस्ट, अनिमा मिंज, अनिमा खेस, अनिमा एक्का सहित पंच प्रचारक आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *