चाईबासा| मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जोजोहातू की 20 वर्षीय जंबी हेंब्रम की मौत आग से झुलस कर हो गई। पुलिस ने शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। महिला 14 मार्च की सुबह अपने बच्चे को मालिश करने के लिए चूल्हा के पास सरसों तेल गर्म कर रही थी। तभी उसके कपड़े में आग लग गई और वह बुरी तरह झुलस गई।उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई।


