घर पर बनाएं मूंग दाल दही वड़ा, स्वाद और सेहत से भरपूर

लुधियाना। त्योहारों और खास मौकों पर अक्सर तले हुए दही वड़े बनाए जाते हैं, लेकिन अगर आप हेल्दी ऑप्शन की तलाश में हैं, तो मूंग दाल दही वड़ा बेस्ट चॉइस हो सकता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे यह पेट के लिए हल्का और पाचन के लिए फायदेमंद बनता है। पारंपरिक उ​ड़द दाल दही वड़े की तुलना में इसे बिना तले बनाया जा सकता है, जिससे कैलोरी कम रहती है और सेहत भी बनी रहती है। {इस तरह बनाएं : मूंग दाल को कुछ घंटे भिगोकर बारीक पीसें। फिर घोल को अच्छे से फेंटकर सॉफ्ट वड़े तैयार करें। अगर डीप फ्राई से बचना चाहती हैं, तो अप्पे पैन या एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें। तैयार वड़ों को ठंडे पानी में डालकर नरम करें और फिर ताजा दही, भुना जीरा, काला नमक और इमली या पुदीने की चटनी डालकर परोसें। फायदे : यह स्नैक हाई प्रोटीन होने के साथ वजन घटाने वालों के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें फाइबर अधिक होता है, जिससे यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ रखता है और बार-बार भूख नहीं लगती। गर्मियों में दही से ठंडक मिलती है और पेट की सेहत अच्छी रहती है। मूंग दाल में मौजूद आयरन और विटामिन्स शरीर को ताकत देते हैं और इसे पचाना भी आसान होता है, इसलिए अगर आप कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो मूंग दाल दही वड़ा जरूर ट्राई करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *