भाई हरिंदर सिंह निर्वैर खालसा जत्था यूके का विशेष सम्मान किया गया

भास्कर न्यूज | लुधियाना देश-विदेश में गुरबानी कीर्तन के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध कीर्तनी भाई हरिंदर सिंह “निर्वैर खालसा” जत्था यूके को अमृत सागर कंपनी के प्रमुख बलबीर सिंह भाटिया और करमनप्रीत सिंह भाटिया ने विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भाई हरिंदर सिंह ने आधुनिक संगीत शैली के माध्यम से विदेशों में रह रही संगत, खासतौर पर युवा पीढ़ी को गुरबाणी से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया है। उल्लेखनीय है कि वह विदेशों में नि:शुल्क सेवा कर रहे हैं और विदेशी बच्चों को भी गुरबाणी सिखा रहे हैं। जबकि पंजाब और दिल्ली में कई रागी जत्थे कीर्तन के लिए भारी रकम वसूलते हैं। भाटिया ने कहा कि सिख नौजवानों को मुफ्त में गुरबाणी से जोड़ने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *