राजनांदगांव| बिजली कंपनी डोंगरगांव क्षेत्र के बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली करने अभियान चला रही है। डोंगरगांव संभाग के तहत कुमरदा, गैंदाटोला, खुज्जी, डोंगरगांव शहर एवं ग्रामीण में 341 बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटा गया। अभियान में 1397 बकाएदारों से 93 लाख 44 हजार की राशि वसूली गई। संभाग के कार्यपालन अभियंता प्रकाश चंद साहू ने बताया कि डोंगरगांव उपसंभाग स्तर पर मॉस डिस्कनेक्शन के लिए गठित टीम कार्रवाई कर रही है। 341 उपभोक्ता जिन पर 29 लाख 32 हजार बकाया था उनका बिजली कनेक्शन काटा गया। मीटर रीडिंग, मीटर वाचन का निरीक्षण किया जा रहा है।


