बोकारो के बरमसिया ओपी थाना क्षेत्र में होली के दिन एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 15 मार्च की होली के दिन की है। आरोपी अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। इसी बीच उसके साले ने जीजा को समझाने की कोशिश की। इसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। बहस ने धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया। बहाने से ईंट भट्टे के पास ले गया था आरोपी आरोपी ने अपने साले को बहाने से ईंट भट्टे के पास ले गया। वहां पड़ी ईंट उठाकर उसने साले के सिर पर जोरदार वार कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चास के एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


