अपहरण करने और गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप:पूर्व विधायक सीता सोरेन के खिलाफ कोर्ट में ​शिकायतवाद

हटिया की रीना घोष ने पूर्व विधायक सीता सोरेन के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया है। इसमें अर्जुन कुशवाहा, विवेक सिंह, विवेक की बहन और रिंकू शाहदेव को भी आरोपी बनाया है। कोर्ट ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज कराने के लिए 28 अप्रैल की तिथि तय की है। रीना का आरोप है कि उसका भाई देवाशीष घोष वर्षों से सीता के निजी सचिव थे। विधानसभा चुनाव में हार के बाद सीता ने देवाशीष पर दबाव बनाया कि चुनाव में खर्च पैसे लौटाने होंगे। इसी क्रम में सात मार्च को सीता ने अपने चार स​हयोगियों के साथ देवाशीष का अपहरण कर लिया। उन्हें धनबाद के सरायढेला स्थित सोनोटेल होटल ले गई। हथियार सटाकर गाड़ी की चाबी, जमीन के कागजात और ए​टीएम कार्ड, चेकबुक छीन लिया। फिर पिस्तौल रखकर देवाशीष पर सरायढेला थाने में केस दर्ज कराया और जेल भिजवा दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *