अस्पताल में भर्ती वित्त मंत्री की सेहत में सुधार, बाबूलाल और अन्य नेता मिले

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सेहत में गुरुवार को काफी सुधार हुआ है। उनके ब्लड समेत अन्य कई प्रकार के सैंपल लिए गए हैं, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। इधर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को अस्पताल जाकर राधाकृष्ण किशोर और राज्यसभा सदस्य महुआ माजी से मुलाकात की। दोनों नेताओं से मिल कर मरांडी ने उनका कुशलक्षेम जाना। सरयू राय, सुबोधकांत सहाय और धर्मेंद्र तिवारी ने भी राधाकृष्ण किशोर व महुआ माजी से मुलाकात की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *