सिरमटोली सरना स्थल के पास रैंप के विरोध में आज निकलेगा मशाल जुलूस

रांची | आदिवासी संगठनों ने सिरम टोली सरना स्थल के पास गिर रहे फ्लाई ओवर के रैंप के विरोध में आंदोलन तेज कर दिया है। गुरुवार को करम टोली धुमकुड़िया में आयोजित प्रेस वार्ता में समाज के अगुवाओं ने कहा कि सरकार आदिवासियों को आंदोलन के लिए विवश कर रही है। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा और फूलचंद तिर्की ने कहा कि कुछ संगठन आदिवासियों के आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। सभी सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने सरना समाज से अपील की कि 21 मार्च को दोपहर 3 बजे मशाल जुलूस के लिए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। 22 मार्च की सुबह 6 बजे से अपने नजदीकी चौक-चौराहों पर चक्का जाम करें। आंदोलन शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से होगा। आवश्यक सेवाओं जिसमें एंबुलेंस, अस्पताल और दवा दुकानों को बंद से अलग रखा गया है। प्रेस वार्ता में निरंजना हेरेंज टोप्पो, राहुल तिर्की, पवन तिर्की, सूरज टोप्पो, कुंदरसी मुंडा, सुशीला कच्छप आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *