आदिवासी छात्र संघ ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि मनाई

रांची | डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की की अध्यक्षता में गुरुवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सभी ने मरांग गोमके के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष विवेक तिर्की और आरयू अध्यक्ष मनोज उरांव ने मरांग गोमके द्वारा खेल के क्षेत्र में नाम कमाने और आदिवासी समाज के लिए किए गए उत्थान कार्य को बताया। मौके पर एंथ्रोपोलॉजी प्रोफेसर अभय सागर मिंज, खेल विभाग की प्रिया एक्का, एसीएस उपाध्यक्ष दीपा कच्छप, सचिव अमित टोप्पो, उपसचिव अक्षय कुमार, कोषाध्यक्ष पायल बाण्डो, सपना तिर्की, राहुल उरांव, आकाश कुजूर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *