खिलाडि़यों के लिए सरकार गंभीर : विधायक

सिमडेगा| राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का रांची में उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा एवं जिप सदस्या जोसिमा खाखा ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया। विधायक ने सभी खिलाडि़यों को शुभकामना दी। उन्होंने हॉकी खेल एवं खिलाड़ियों के विकास के लिए महागठबंधन सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने हॉकी की नर्सरी सिमडेगा के हॉकी के इतिहास के बारे में भी खिलाडि़यों को जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों को बताया कि कैसे सिमडेगा के खिलाड़ी कम संसाधन के बावजूद अपनी प्रतिभा को देश दुनिया में लोहा मनवाया है। आप सभी खिलाड़ी भी संसाधन की कमी को अपनी प्रतिभा में बाधा न बनने दें। मौके पर हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *