गढ़वा | पाल महासंघ का चुनाव रविवार को किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए पाल महासंघ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार पाल व राकेश पाल ने जानकारी देते हुए संयुक्त रूप से कहा कि उक्त चुनाव पाल महासंघ के का ऊंचरी रोड स्थित जिला कार्यालय में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाल महासंघ का चुनाव पूर्वाह्न 10:30 बजे से किया जाएगा। पाल महा संघ के उक्त पदाधिकारी ने कहा कि उक्त अवसर पर पाल महासंघ की मजबूती पर भी विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया जाएगा।


