डंडई में परीक्षा केंद्र बदलकर मैट्रिक परीक्षा लेने वाले केंद्राधीक्षक पर हुई कार्रवाई, मांगा गया स्पष्टीकरण

भास्कर न्यूज | डंडई डंडई प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय तसरार परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक याकूब अंसारी के द्वारा मनमाने तरीके से परीक्षा केंद्र बदलकर करीब आधा किलोमीटर दूर मध्य विद्यालय तसरार में मैट्रिक की परीक्षा ली गई थी। जिसके कारण मध्य विद्यालय का कक्षा 1 से आठवीं तक की पढ़ाई व मध्यान भोजन बाधित रही थी। जिसको दैनिक भास्कर ने 8 मार्च 2025 को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। अब शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने चिट्ठी जारी कर परीक्षा केंद्र परिवर्तन कर मैट्रिक परीक्षा लेने वाले केंद्राधीक्षक याकूब अंसारी पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। मांगा गया स्पष्टीकरण में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 के सफल व कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हेतु विभाग द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय तसरार डंडई को आवश्यक संसाधनों से परिपूर्ण करते हुए परीक्षा केंद्र बनाया गया था तथा उक्त परीक्षा केंद्र हेतु आपको केंद्राधीक्षक नियुक्त किया गया था। परंतु आपके द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय तसरार में परीक्षा लेने के बजाय आपने मैट्रिक की परीक्षा मध्य विद्यालय तसरार में ली है। जिस कारण परीक्षा तिथि को मध्य विद्यालय तसरार डंडई में अध्यनरत वर्ग एक से अष्टम तक के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई एवं मध्यान भोजन बाधित रहा। आप स्पष्ट करें कि किस परिस्थिति में तथा किस विभाग के पत्रादेश के आलोक में आप विभाग द्वारा चयनित परीक्षा केंद्र उत्क्रमित उच्च विद्यालय तसरार के स्थान पर परीक्षा केंद्र परिवर्तित करते हुए मध्य विद्यालय तसरार में परीक्षा का संचालन कराया। आपको बता दें कि केंद्राधीक्षक के मनमाने का प्रखंड में चर्चा हो रहा। लोगों का कहना है कि याकूब अंसारी के द्वारा झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा चयनित परीक्षा केंद्र से करीब आधा किलोमीटर दूर सेंटर परिवर्तित कर मिडिल स्कूल तसरार में मैट्रिक की परीक्षा ली गई। कहा कि परीक्षा को लेकर धारा लगाया गया हाई स्कूल में और परीक्षा ली गई मिडिल स्कूल में जो शिक्षा विभाग की उदासीनता को दर्शाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *