महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी ट्रेनिंग

चित्तरंजन | रूपनारायणपुर के कल्याणग्राम स्थित प्रियाआकाश वेलफेयर फाउंडेशन में उत्कर्ष बंगला कोलकाता की आईएएस रूपाली कलेर ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ट्रेनिंग दी। फाउंडेशन की संस्थापक पल्लवी हालदार ने बताया कि उनका संगठन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करता है। बिना किसी सरकारी मदद के, उन्होंने कई महिलाओं को सलाई, बुनाई, एंब्रॉयडरी और अन्य काम सिखाए हैं। रोजगार देने का भी प्रयास किया है। आईएएस रूपाली कलेर ने फाउंडेशन में आकर महिलाओं को अपने कौशल को विकसित करने और सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पल्लवी हालदार ने कहा कि उनका फाउंडेशन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव मदद करता है। उन्होंने रूपाली कलेर को समर्थन और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *