वाटर शेड यात्रा का आयोजन आज

दारू | टाटीझरिया में जविप्र दुकानदारों की बैठक में ई-केवाईसी पर जोर उपायुक्त हजारीबाग आपूर्ति शाखा के निर्देश पर जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की बैठक टाटीझरिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज ने किया। इस बैठक में प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार उपस्थित रहे। बैठक में कहा गया कि जिन कार्डधारकों का ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुआ है उन लाभुकों का 27 मार्च 2025 तक डोर टू डोर जाकर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार ई-केवाईसी करा लेंगे। जो कार्डधारक बाहर रहते हैं वह वहां के स्थानीय जन वितरण प्रणाली के दुकान पर जाकर अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी करा लें। वैसे लाभुक जिनकी मृत्यु हो चुकी है। उन्हें चिन्हित कर उनका नाम हटाने का निर्देश दिया गया। बैठक में डीलर संघ के अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह, अशोक गुप्ता, जगदेव प्रसाद, अरूण राम, विजय प्रकाश मेहता, संजय कुशवाहा, सीताराम प्रसाद, मोहन प्रसाद, नागेश्वर राम, उगन यादव, नारायण राम, बेबी देवी आदि मौजूद रहे। कोडरमा|जिला अंतर्गत संचालित जलछाजन परियोजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत शनिवार को पंचायत भवन बेको, प्रखण्ड जयनगर में वाटर शेड यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य मृदा एवं जल संरक्षण हेतु लोगो में जन भागीदारी के माध्यम से जलछाजन के बारे में जागरूता, ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने में सहयोग करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *