बल्लड़वाल के पास खेतों से एक असेंबल्ड ड्रोन बरामद

अमृतसर | सीमा पार से नशे की तस्करी रोकने के अभियान में बीएसएफ को एक और सफलता मिली। सतर्क जवानों ने अमृतसर बॉर्डर पर एक ड्रोन बरामद किया। गुप्त सूचना के आधार पर बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया। शाम 5:55 बजे बल्लड़वाल गांव के पास खेतों से एक असेंबल्ड ड्रोन बरामद हुआ। बॉर्डर पर तैनात जवानों की मुस्तैदी और तकनीकी सुरक्षा उपायों के चलते एक और अवैध ड्रोन की घुसपैठ नाकाम कर दी गई। बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में बरामद ड्रोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *