कोमलप्रीत कौर सेखों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया

भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री अरबिंदो कॉलेज की एम.कॉम तीसरे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स ने दिसंबर 2024 में हुए पंजाब युनिवर्सिटी की परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन किया। कोमलप्रीत कौर सेखों ने यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, इशिका गरचा ने तीसरा स्थान, सृष्टि मित्तल ने 8वां स्थान हासिल किया, नवप्रीत अरोड़ा ने 9वां स्थान प्राप्त किया और तान्या सिंगला ने 10वां स्थान हासिल किया। चेयरमैन पद्म भूषण एसपी ओसवाल और सेक्रेटरी आरके रेवाड़ी ने स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धियां उनके व्यक्तिगत प्रयासों को दर्शाती हैं। प्रिंसिपल प्रो. (डॉ) विशाल कुमार ने साझा किया कि श्री अरबिंदो कॉलेज के स्टूडेंट्स सशक्त बनाने और उत्कृष्टता की अपनी विरासत को बनाए रखने के लिए समर्पित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *