फैशन इवेंट में 36 राउंड, विद्यार्थियों ने अनोखे आउटफिट्स से बटोरी सराहना

लुधियाना| गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज (जीएनजीसी) का परिसर 20 मार्च, 2025 को वार्षिक फैशन इवेंट फैशन फ्लोरा 25 के दौरान रंग-बिरंगे परिधानों और रचनात्मकता से जगमगा उठा। फैशन डिजाइनिंग विभाग के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ रैंप पर वॉक करते हुए 36 राउंड में अपने अनोखे परिधानों का प्रदर्शन किया, जिनमें पारंपरिक, एथनिक और असामान्य सामग्रियों से बने आउटफिट्स शामिल थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, अमृतसर उत्तर के विधायक एवं पूर्व आईपीएस डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए नवाचार को बढ़ावा देने का संदेश दिया। निर्णायक मंडल में मास्टर तारा सिंह मेमोरियल कॉलेज की अवनिंदर कौर ढिल्लों, बीसीएम स्कूल की आरती श्रीवास्तव और आर.बी. निट एक्सपोर्ट्स के आदित्य गौतम शामिल थे। जीएनजीसी एवं जीएनआईएफडी की निदेशक डॉ. चरनजीत माहल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी। गुरु नानक एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार गुरबीर सिंह ने नवोदित डिजाइनरों को मंच प्रदान करने की जरूरत पर बल दिया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. राखी मल्होत्रा ने सभी का धन्यवाद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *