छात्रों को उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया

लुधियाना| बीसीएम स्कूल, बसंत एवेन्यू ने एक भव्य पुरस्कार समारोह की मेजबानी की। जो कक्षा 4 और 5वीं के छात्रों की उपलब्धियों को पहचानने के लिए आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन छात्रों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित करने के साथ-साथ पूरे सत्र में पूर्ण उपस्थिति बनाए रखने के लिए किया गया। युवा एचीवर्स को उनके उल्लेखनीय समर्पण और निरंतरता के लिए निहित किया था। प्रिंसिपल, डॉ. वंदना शाही ने छात्रों को उनकी दृढ़ता और उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्धता के लिए सराहना की। उन्होंने छात्रों और उनके माता-पिता दोनों को उनके अटूट प्रयासों और समर्थन के लिए अपनी हार्दिक बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *