मेडिकल छात्रों की तर्कशक्ति बढ़ाने पर जोर

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की बौद्धिक और तर्कशक्ति को विकसित करने और इसे बढ़ाने साहित्य उत्सव में तात्कालिक वाद-विवाद स्पर्धा का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज में 19 से 26 मार्च के बीच वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 20 एवं 21 मार्च को साहित्योत्सव में छात्रों के बौद्धिक एवं तर्कशक्ति को विकसित करने एक उत्कृष्ट एक्सटेम्पोर (तात्कालिक भाषण) वाद-विवाद स्पर्धा कराई गई। इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी तर्कशक्ति व कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में डॉ. अजय कोसाम, डॉ. अराधना टोप्पो, डॉ. निकिता परेख, डॉ. रोहित डेविड, डॉ. सीएस इंदोरिया, डॉ. डॉ. अनुनीति मैथियास शामिल थे। उन्होंने निष्पक्ष निर्णय कर स्पर्धा को सफल बनाया। संकाय समन्वयक डॉ. दिव्या साहू एवं डॉ. अनिल बी चौधरी तथा छात्र समन्वयक हर्ष राजकमल एवं कविता जायसवाल के अथक परिश्रम से कार्यक्रम सफल रहा। सम सामयिक विषयों पर अपने विचार रखे विद्यार्थियों की आलोचनात्मक सोच और सार्वजनिक भाषण कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से इस स्पर्धा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और विभिन्न सम सामयिक विषयों पर अपनी तर्क क्षमता का प्रदर्शन किया। भाषण स्पर्धा में प्रतिभागियों को मौके पर ही विषय दिए गए और उन्हें अपने विचार सहजता से प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। जिससे उनकी त्वरित सोच और आत्म विश्वास का परीक्षण हुआ। अतिथियों ने आयोजन की भरपूर सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *