कोंडागांव जिले में शनिवार शाम कई इलाकों में तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि हुई है जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। गांव गिरोला में मक्के और टमाटर की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है, उनके पौधे खेतों में गिर गए है। ग्राम सरपंच भुनेश्वरी शोरी ने बताया कि नुकसान सिर्फ मक्के तक सीमित नहीं है। हरी मिर्च और अन्य सब्जियों की फसलें भी बर्बाद हुई हैं। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। टमाटर की फसल पूरी तरह से बर्बाद सरपंच अशोक शार्दुल ने बताया कि टमाटर की फसल अच्छी हो रही थी। हालांकि बाजार में इसकी कीमत पहले ही 5-6 रुपए प्रति किलो तक गिर चुकी थी। अब बारिश और ओलावृष्टि से मक्के और टमाटर के पौधे खेतों में गिर गए हैं। इससे फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। प्रशासन से मुआवजे की मांग सरपंच भुनेश्वरी शोरी ने प्रशासन को स्थिति की जानकारी दे दी है। राजस्व विभाग की टीम जल्द ही खेतों का निरीक्षण करेगी। टीम नुकसान का आकलन करेगी। प्रभावित किसान सरकार से जल्द राहत और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। अंधड़ और ओलों से ज्यादा नुकसान शुक्रवार को हुई बारिश से किसानों को राहत मिली थी। लेकिन अगले दिन आई इस आपदा ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान तेज अंधड़ और ओलों से हुआ है।


