बालोद में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में 2 नगर पालिका और 6 नगर पंचायत के वार्ड प्रत्याशियों का आरक्षण किया गया। इस दौरान सुबह 11 बजे से ही प्रत्याशी कलेक्ट्रेट परिसर में डटे हुए हैं। बारी-बारी से सभी नगरीय निकाय क्षेत्र का आरक्षण किया जा रहा है। सबसे पहले बारूद नगर पालिका का आरक्षण किया गया। इसके बाद दल्ली राजहरा नगर पालिका और फिर बारी-बारी सभी नगर पंचायत का आरक्षण जारी है। बालोद कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रावल ने बताया कि प्रदेश से जो प्रावधान मिले हैं, आरक्षण प्रक्रिया उसी के अनुसार चल रही है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले नगर पालिका क्षेत्र का आरक्षण किया गया। इसके बाद नगर पंचायत क्षेत्र का आरक्षण किया जा रहा है। आरक्षण प्रक्रिया के दौरान मौजूद भारतीय जनता पार्टी से वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी ने बताया कि नियमानुसार आरक्षण किया जा रहा है। वहीं वरिष्ठ नेता अमित चोपड़ा ने बताया कि इस बार जनसंख्या के अनुपात के हिसाब से सर्वाधिक रूप से ओबीसी वर्ग को निकाय क्षेत्रों में दावेदारी करने का अवसर मिलने जा रहा है। वही बालोद नगर पालिका के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अनिल यादव ने बताया कि कई जगहों पर पार्षदों के जो आरक्षण है, वह बदले हैं। इन्हें देखते हुए नए चेहरों को इस बार मौका मिल सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जितने भी कार्यकर्ता हैं सभी को समय अनुसार पार्टी मौका देगी। आपको बता दें कि इस बार कैबिनेट में अन्य पिछड़ा वर्ग को नगरी निकाय क्षेत्रों में ज्यादातर हिस्सेदारी के फैसले के बाद से उन्हें के आधार पर जिले में आरक्षण प्रक्रिया संपन्न किया गया है। इस बार हो सकता है बालोद नगर पालिका अन्य पिछड़ा वर्ग के हिस्से में चली जाए। वहीं अन्य नगर पंचायत के लिए भी पिछड़ा वर्ग दावेदार सक्रिय देखने को मिल रहे हैं।


