राजधानी के उरला इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर उसी की बुआ के लड़के ने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक अभिषेक गेंड्रे 22 मार्च की दोपहर 3 बजे घर के पास खड़ा था। तभी बुआ का लड़का मोहित आया और अभिषेक पर हत्या की नियत से चाकू से हमला कर दिया।


