पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा को भाजपा ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने बागी होकर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस अनुशासनहीनता के कारण उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। दरअसल बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों ने दोनों पदों पर कब्जा जमाया। लेकिन भूतपूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा ने बागी होकर अध्यक्ष की दावेदारी की,लेकिन वे हार गए। पैकरा ने अपनी हार के लिए मंत्री राम विचार नेताम को जिम्मेदार ठहराया था।


