रांची नगर निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में राजस्व शाखा के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समीक्षात्मक बैठक निगम सभागार में हुई। जिसमें राजस्व शाखा की टीम को इस वित्तीय वर्ष 2024-25 के कर संग्रहण के तय लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। मौके पर सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार, नगर प्रबंधक, कर संग्रहकर्ता, रेवेन्यू इंस्पेक्टर एवं अन्य कर्मी मौजूद थे। कर के भुगतान करने में आना कानी करने वाले को चिन्हित करते हुए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निगम कार्यालय के जन सुविधा केंद्र को प्रत्येक दिन के 9 बजे से संध्या 5 बजे तक संचालित रखने का निर्देश दिया। छुट्टी के दिन 30 मार्च रविवार, 31 मार्च सोमवार को निगम कार्यालय एवं डोरंडा अंचल कार्यालय के जन सुविधा केंद्र दिन के 9 बजे से संध्या 5 बजे तक खुले रहेंगे। करदाता अपने ट्रेड लाइसेंस व वेस्ट यूजर चार्ज का बकाया जमा कर सकते हैं।


