स्कूल में मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

भास्कर न्यूज | रामगढ़ बाजार समिति के समीप स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को मराठा साम्राज्य की महान शासिका और समाज सुधारिका अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य वरुण कुमार चौधरी, बालिका शिक्षा रांची विभाग प्रमुख रीता तिवारी और संगीता मिश्रा ने अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप जलाया। प्रधानाचार्य ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं के बीच को उनके अद्वितीय नेतृत्व, न्यायप्रियता और समाज सेवा की प्रेरणादायक जानकारियां दी। अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित नाटक और भाषण प्रस्तुत किये। सभी को अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी गई। प्रधानाचार्य ने कहा अहिल्याबाई होल्कर का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा और दृढ़ संकल्प की सीख देता है। हमें उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए। मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रमुख रीता तिवारी ने कहा लोकमाता का जीवन हम सबों के लिए प्रेरणा स्रोत है। इनके द्वारा किया गया न्याय आज भी सबों के द्वारा श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है। अपने पुत्र की परवाह किए बगैर उन्होंनें गौ माता के पक्ष में न्याय दिया। जो इतिहास के पन्नों पर आज भी दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *